
दमोह। नोहटा यात्री प्रतिक्षालय के पास से वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 101 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गांजा तस्करी करने पर हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान बस स्टैण्ड के पास से पुलिस ने एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 एटी 3149 को रोककर जांच की तो उसमें से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया। गांजे की तस्करी कर रहे आरोपी गुड्डू सिंह पुत्र शिल्ली सिंह लोधी उम्र 32 साल निवासी ग्राम सैमरा लोधी थाना पथरिया तथा छोटू उर्फ राजवेन्द्र पुत्र भूपेन्द्र सिंह लोधी उम्र 32 साल निवासी ग्राम चौरई बालाकोट थाना दमोह देहात को हिरासत में लिया है। आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 464/22 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट, 132/177(1), 130/177(3) एमव्ही एक्ट पंजीबद्ध किया के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
गौरतलब है कि छोटू उर्फ राजेंद्र लोधी भाजपा नेता भूप सिंह लोधी का बेटा है तथा कुछ माह पूर्व ही वह एक ट्रक में गांजा भर कर जब ला रहा था, तब पुलिस की दबिश देने पर जंगल में ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं।
लंबे समय बाद आरोपी एक बार फिर गांजा की तस्करी करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। नोहटा पुलिस ने थाना नोहटा ने इसी मामले में वाहन मालिक ईश्वर खेती पुत्र सुदर्शन खेती उम्र 22 साल निवासी चूडा पुडूक थाना चारमाल जिला सम्बलपुर को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा