
दमोह। दमोह विधायक भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने झूला बजाया और भजन मंडलियों को वाद्य यंत्र वितरित किए।
दमोह से कांग्रेस विधायक अजय टंडन आज भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। विधायक कार्यालय में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों के साथ न केवल भजन गाए बल्कि खुद भी झूला बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। दरअसल विधायक टंडन प्रत्येक गांव की भजन मंडलियों को विधायक निधि के अलावा अपने स्वयं के व्यय पर आवश्यकतानुसार भजन कीर्तन के लिए वाद्य यंत्र जैसे ढोलक, मंजीरा, झूला, हारमोनियम इत्यादि वितरित कर रहे हैं। आज भी वाद्य यंत्र वितरित करने के पहले जोरदार तरीके से राम धुन का आयोजन किया गया। उनके साथ विधायक टंडन सभी के साथ जमीन पर बैठ गए और झूला बजाने लगे। विधायक श्री टंडन ने कहा कि भगवान राम तो हमारे आराध्य सुबह हैं। जब हम उठते हैं, अंगड़ाई लेते हैं तो सबसे पहला नाम हमारे मुख से राम का ही निकलता है कहने का आशय यह है भोर का पहला शब्द राम ही है। लोग आपस में पहला शब्द राम-राम ही बोलते हैं। जहां तक झूला बजाने का सवाल है तो इन्हें देख कर आनंद आया और सोचा क्यों ना भजन कर लिया जाए। गांव गांव से भजन मंडलियां आई हैं। जैसे जैसे व्यवस्था होती जाती है भजन सामग्री देते जा रहे हैं। अच्छा लगता है कई गांव में हर सुबह प्रभात फेरी भी निकालने लगी है। इससे अच्छा लगता है और कम से कम हम अपने धर्म के प्रति जागृत हो ही रहे हैं।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो