
दमोह। नोहटा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां पर कुत्ता भौंकने की विवाद पर थाना प्रभारी लपेटे में आ गए। सरपंच ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने सरपंच को ही दोषी ठहरा दिया। मामले में एसपी ने एएसपी को जांच के आदेश दिए हैं।
जिले के नोहटा थाना क्षेत्र की नोहटा पंचायत में जरा सी बात का बतंगड़ बन गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। सोमवार को यहां के सरपंच सविता लालू यादव ने थाना प्रभारी विकास चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिकायत एसपी से की थी। तो आज मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने सरपंच को ही सारे फसाद की जड़ बताते हुए एक शिकायत एसपी के समक्ष कर दी। दरअसल ये पूरा मामला कुत्ते के भौंकने को लेकर शुरू हुआ है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक प्रमोद यादव के कुत्ते ने सरपंच लालू यादव के पिता को भौंक दिया था। जिसकी शिकायत सरपंच ने थाना प्रभारी चौकी से की, तो थाना प्रभारी ने प्रमोद यादव को थाने में बुलाया था। दोनों पक्षों में सुलह होने की बजाए विवाद बढ़ गया और वह वहीं पर उलझ पड़े। बाद में सरपंच ने थाना प्रभारी की शिकायत एसपी से कर दी। सरपंच का कहना था कि प्रमोद यादव अपने कुत्ते को जबरन मेरे परिवार के लोगों को काटने के लिए छोड़ देते हैं।
सरपंच के कुत्ते से परेशान
ग्रामीण माधव यादव का कहना है कि कि सरपंची की आड़ में अवैध रूप से काम चल रहे हैं। सरपंच एक बड़ा कुत्ता पाले हुए हैं और उनके कुत्ते ने कई गायों को काटा और घायल किया है। अब तक 25 से अधिक गायों की वह पूंछ काट चुका है। सरपंच के कुत्ते से सारा गांव परेशान है।
कुत्ता भौंकने पर विवाद
वहीं एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे प्रमोद यादव का कहना है कि उनकी पत्नी और लालू यादव की पत्नी चुनाव लड़ी थी। लेकिन वह चुनाव हार गए जिसके बाद सरपंच उन्हें परेशान करने के लिए आए दिन झूठी शिकायत करती रहती हैं। चुनावी रंजिश चल रही है लेकिन मामला कुछ है ही नहीं सिर्फ कुत्ता भौंकने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है।
जांच के आदेश दिए हैं
दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद एसपी डी आर तेनीवार का कहना है कि दोनों पक्षों ने ज्ञापन दिया है, और यह विवाद कुत्ते की भौंकने को लेकर शुरू हुआ है। चूंकि मामला थाना प्रभारी की शिकायत से भी जुड़ा है इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच के लिए एडिशनल एसपी को जांच अधिकारी के रूप में अधिकृत किया है।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो