
दमोह। एक ट्रक की चपेट में आने से एक मां बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ओवर ब्रिज के पास की बताई जा रही है।
कभी-कभी बड़े वाहनों चालकों की लापरवाही का खामियाजा छोटे वाहन चालकों को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला दमोह सागर हाईवे पर बने सरदार वल्लभभाई पटेल ओवर ब्रिज का है। यहां एक ट्रक ने क्रॉसिंग के दौरान एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में 5 लोग सवार थे। जिसमें घटनास्थल पर ही पांच साल की एक बच्ची राखी की अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। जबकि बच्ची की मां रेवती की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ट्रक तेजी से सागर दिशा की ओर जा रहा था। वहीं ट्रक को आता देख बाइक चालक ने सड़क से अपना वाहन सड़क से उतार लिया लेकिन उसके बाद भी ट्रक का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। जिससे ग्राम कौरांसा निवासी रेवती अहिरवार की 4 वर्षीय बच्ची उसकी चपेट में आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना में स्वयं रेवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी भी मौत हो गई। घटना के संबंध में पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम किन्द्रहो निवासी बाइक चालक भगवत अहिरवार ने बताया कि वह अपनी बहन और बच्चों को लेने बहन के घर ग्राम कौरांसा गया हुआ था। लौटते समय ओवर ब्रिज के निकट एक ट्रक के पिछले हिस्से ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा