September 10, 2026

अजब-गजब पुलिस, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की जीप का डीजल हुआ खत्म… देखें वीडियो

दमोह। जिले की बांदकपुर चौकी अंतर्गत एक ग्राम में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की जीप का डीजल ही खत्म हो गया। जिससे आरोपी को भागने का मौका मिल गया।
एमपी की पुलिस बड़ी ही अजब गजब है। ऐसा ही ताजा मामला जिले की बांदकपुर चौकी अंतर्गत ग्राम खमखेरा से सामने निकल कर आया है। यहां पर पुलिस एक आरोपी को पकड़ने गई तो पुलिस की गाड़ी का डीजल ही खत्म हो गया। दरअसल ग्राम में एक शराबी युवक के कारण लोग काफी समय से परेशान हैं। आरोपी की शिकायत लेकर जब भी ग्रामीण पुलिस के पास जाते हैं तो पुलिस कोई न कोई बहाना बना कर मामले को टाल जाती है। लेकिन इस बार जब ग्रामीण सामूहिक रूप से शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस को मजबूरी में शिकायत दर्ज करना पड़ी और आरोपी को पकड़ने के लिए मौके पर रवाना हो गई। लेकिन खमखेरा गांव पहुंचने के पहले ही पुलिस की जीप का डीजल खत्म हो गया। जिससे पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई। बाद में जब ग्रामीण ट्रैक्टर से डीजल निकालकर मौके पर पहुंचे तब कहीं पुलिस की जीप में डीजल भरा गया। जब तक पुलिस गांव पहुंचती आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कंटो आदिवासी नामक युवक लोगों की झूठी शिकायत करता है चोरी करता है 50 एकड़ से ज्यादा का सागौन काट लिया लेकिन वन विभाग ने शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस भी इस पर कोई कारवाई नहीं करती है। आरोपी पूर्व से ही कई मामलों में फरार है।

Message Us on WhatsApp