September 10, 2026

ढोल की आवाज सुनते ही महिला मरीज अस्पताल से निकल कर आई और झूम कर नाची

दमोह। नवरात्रि पर्व पर भक्ति के विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। ताजा मामला जिला अस्पताल का है। जहां ढोल नगाड़ों की आवाज पर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज भी नाचने लगी।
यूं तो नवरात्रि पर्व पर सभी मां की भक्ति में लीन हैं और भक्ति के अलग-अलग रंग विभिन्न जगहों पर देखने को मिल रहे हैं। लेकिन यहां मामला कुछ अलग ही है। दरअसल आज सुबह सुबह जिला अस्पताल परिसर में स्थापित माता जी की आरती के बाद जब बैंड वाले बैंड बजा रहे थे उसी दौरान बैंड की धुन सुनकर एक शराबी आकर झूमने लगा और खूब जमकर नाचा। जब नगाड़ों की आवाज अस्पताल के वार्डों में पहुंची तो वहां पर सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज भी अस्पताल का प्रोटोकॉल तोड़कर बाहर निकल आई और शराबी के साथ वह भी झूमने लगी। दरअसल यह महिला सिर में चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। उसे सिर में टांके लगे हुए हैं ऐसे में टांके खुलने का भय भी बना हुआ था। लेकिन इन सबसे बेपरवाह वह महिला काफी देर तक है माताजी के पंडाल के सामने नाचती रही। उसके हाथ में कैनुला भी लगा हुआ था। जिससे वह भी निकलने का डर था। हालांकि महिला नाचते-नाचते इतना बेसुध हो गई कि वह अपना नाम भी बताने की स्थिति में नहीं थी। बाद में किसी तरह लोगों ने उसे जाकर वापस अस्पताल में भर्ती कराया।

Message Us on WhatsApp