
दमोह। आज दोपहर एक स्कूल वैन में सिलेंडर विस्फोट हो जाने के कारण आग लग गई विस्फोट के कारण अफरा-तफरी मच गई किसी तरह लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई।
दमोह सागर हाईवे पर सरखड़ी के निकट आज एक स्कूल वैन में विस्फोट हो गया। बताया जाता है कि निताई पब्लिक स्कूल में यह वैन बच्चों को लाने ले जाने के लिए लगाई गई थी। सीएनजी गैस से संचालित बैन में बड़ा सिलेंडर रखा हुआ था। बच्चों को छोड़ने के बाद जब वैन चालक वैन की सफाई कर रहा था उसी वक्त अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया और पूरी वैन धू धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि घटना के समय में कोई भी उसमें सवार नहीं था। इसलिए जनहानि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सागर नाका पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा एवं स्टॉप मौके पर पहुंच गया। वैन किसके नाम पर रजिस्टर्ड है और क्या उसका नंबर है इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एकदम तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया कोई कुछ समझ पाता इसके पहले वैन से आग की लपटें उठने लगी। गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व ही हटा में भी इसी तरह एक चलती हुई वैन में अचानक आग लग गई थी। उस वैन में बच्चे सवार थे। लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हो पाई थी। लगातार दमोह जिले में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग तथा पुलिस कोई भी करवाई नहीं कर रही है कि आखिरकार कैसे बिना परमिशन और बिना परमिट के इस तरह से गैस सिलेंडर से स्कूल की वैन चलाई जा रही हैं और उनमें मासूमों को ढोया जा रहा है? किसी दिन इस अनदेखी के कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा