
दमोह। एक घर में फ्रिज के अंदर एक अजगर सांप देखे जाने के बाद परिवार में दहशत फैल गई। बाद में उसका सफल रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया मामला मड़ियादो ग्राम का है।
जिले की सीमा से लगे हुए पन्ना टाइगर रिजर्व एवं बफर जोन के कारण आए दिन ग्रामीण अंचलों में अजगर सांप और मगर घुस रहे हैं। इन खतरनाक जीवो के गांव के अंदर और घरों में घुसने से लोग दहशत में आ जाते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला आज सुबह जिले के हटा ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मड़ियादो ग्राम में सामने आया है। बताया जाता है कि मड़ियादो निवासी मुकेश गुप्ता के यहां किचिन में कई दिनों से फ्रिज के पिछले हिस्स के अंदर एक अजगर छिपा बैठा था। जब परिजनों ने आज सुबह उसकी पूंछ फ्रिज के बाहर देखी तो वह सहम गए तथा फ्रिज को घर के बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तुरंत ही वन विभाग को दी गई। इसके साथ ही ग्राम के ही एक युवक को रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया। ग्राम के नवीन खान ने अजगर को पकड़कर उसे बोरी में बंद किया तथा जंगल में छोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि संभव है कि अजगर कई दिनों से वहां पर छुपा हो क्योंकि उसके द्वारा किया गया मल फ्रिज के बाहर सूख गया था और बदबू आने के कारण आज जब फ्रिज देखा तो उसकी पूंछ दिखाई दी। जिसके बाद उसका रेस्क्यू कराया गया। गौरतलब है कि बफर जोन के कारण पूरा क्षेत्र जंगल से घिरा हुआ है। इसके अतिरिक्त है भारी बारिश के कारण भी मगर और अजगर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए गांव और घरों में आए दिन घुस रहे हैं।

More Stories
जहरीली दुर्गंध से एक बच्चे की मौत, तीन गंभीर. एक महीने में दूसरी घटना
कॉल बनी रफ्तार, कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत
कलेक्टर के आदेश ‘हवा-हवाई’: निजी और सरकारी मुलाजिमों ने दिखाया ठेंगा