
दमोह। बेबश नदी में बाढ़ आ जाने के कारण एक ट्रैक्टर और थ्रेशर पानी में बह गया। ट्रैक्टर पर सवार लोगों को किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी। मामला बटियागढ़ ब्लॉक का है।
बटियागढ़ ब्लॉक के ग्राम लड़ई बमोरी निवासी अरविंद लोधी का थ्रेसर एवं ट्रैक्टर बीती शाम पानी में बह गया। बताया जाता है कि नदी में बाढ़ आ जाने के कारण पुल डूब गया था। जिससे ट्रैक्टर और थ्रेसर दोनों बह गए तथा नदी में पहुंच गए। ट्रैक्टर पर सवार ट्रैक्टर मालिक अरविंद लोधी तथा मजदूर किसी तरह तैर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि अरविंद लोधी की जमीन पीपर पानी मौजा में है। वह उड़द की थ्रेसिंग करने के लिए खेत पर गए हुए थे। देर शाम लौटते समय पुल पर फिसलन थी उसी दौरान पंचम नगर बांध के गेट खोले गए थे। जिससे अचानक नदी में जल स्तर बढ़ गया और देखते ही देखते पुल के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बहने लगा। ट्रैक्टर चालक पुल से ट्रैक्टर निकाल पाता इसके पहले ही पानी की रफ्तार के कारण थ्रेसर वहीं पर पलट गया तथा तेज पानी में थ्रेसर के साथ ट्रैक्टर भी बहने लगा। जब ट्रैक्टर चालक अरविंद लोधी और उसमें सवार मजदूरों ने अपनी जान खतरे में पाई तो किसी तरह वह ट्रैक्टर से छलांग लगाकर नदी में कूद गए और तैर कर मुहाने पर पहुंचे तब कहीं उनकी जान बच पाई।

More Stories
जहरीली दुर्गंध से एक बच्चे की मौत, तीन गंभीर. एक महीने में दूसरी घटना
कॉल बनी रफ्तार, कार और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत
कलेक्टर के आदेश ‘हवा-हवाई’: निजी और सरकारी मुलाजिमों ने दिखाया ठेंगा