मार्च 17, 2026

बुलेट के साइलेंसर और डायल हंड्रेड की लेटलतीफी से गई युवक की जान, एक गंभीर, टोल प्लाजा के निकट हादसा

दमोह। बांसा तारखेडा के निकट एक बाइक मवेशियों से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
प्रशासनिक हीला हवाली ने आज एक युवक की जान ले ली। मामला बांसा तारखेडा एवं टोल प्लाजा के मध्य का है। दरअसल दमोह से एक बाइक सवार अपने साथी के साथ दमोह से वापस घर जा रहा था। टोल प्लाजा के आगे बाइक मवेशियों से टकरा गई जिससे बाइक सवार कुंदन विश्वकर्मा ग्राम सरखड़ी निवासी की मौत हो गई। जबकि उसके साथ में बैठा ग्राम खबेना निवासी दूसरा युवक माखन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सागर की तरफ से एक बुलेट गाड़ी दमोह की ओर आ रही थी। जब टोल प्लाजा के पास सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने के लिए बुलेट सवार व्यक्ति ने रफ्तार लेकर तेज हॉर्न बजाया तो बुलेट के साइलेंसर से बहुत ही तेज आवाज निकली जिससे सड़क पर बैठे मवेशी उचक गए। ठीक इसी दौरान दमोह से अपनी बाइक पर अपने घर जा रहे बाइक सवार युवक मवेशियों से टकरा गए तथा गाड़ी दूर तक फिक गई। जिसके कारण बाइक चालक की मौत हो गई एवं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जब मामले की सूचना हंड्रेड डायल को दी गई तो घटना के करीब 45 मिनट बाद वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। इस अवधि में युवक के शरीर से काफी सारा रक्त बह चुका था। जिससे उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। जबकि घटनास्थल जिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया यदि समय पर हंड्रेड डायल घटनास्थल पर पहुंच गया होता तो संभव है कि मृतक की जान बचाई जा सकती थी। बाइक और गाय में हुई भिड़ंत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार के साथ गाय की भी मौत हो गई। आखिर क्या कारण है कि मात्र 4 किलोमीटर दूर खड़ी हंड्रेड डायल को पहुंचने में 45 मिनट का समय लग गया।

Message Us on WhatsApp