
दमोह। 11 दिन से लापता एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आज चक्का जाम कर दिया। मामला पथरिया विधानसभा क्षेत्र का है।
पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम घोघरा निवासी एक युवक का शव आज संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जाता है कि घोघरा निवासी हरिदास पुत्र सूरज सेन उम्र 22 साल पिछले 11 दिन से घर से लापता था। परिजनों ने युवक के लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। आज सुबह एक खेत में युवक का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ देखकर ग्राम कोटवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है। उधर घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं परिजन पथरिया पहुंचे तथा नगर के संजय चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाया गया है। बताया जाता है कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हुए है। मृतक के भाई मनोज सेन का आरोप है कि उन्हीं लोगों ने उसे पेड़ से लटका दिया है। नारु लगाया कि कुछ दिन पूर्व दारु कौन उसके भाई के साथ मारपीट की थी तथा वह उसे लगातार धमकी दे रहे थे। उन्हीं लोगों ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस की काफी देर समझाइश के बाद परिजन चक्का जाम समाप्त करने पर सहमत हुए। हालांकि इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक ने स्वयं ही आत्महत्या की है या मामला कुछ और है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच करेगी।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा