
दमोह। हटा के दूरस्थ अंचल में एक सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। एक ट्रैक्टर एवं बोलेरो में सीधी भिड़ंत होने के कारण यह घटना घटित हुई।
जिले के हटा थाना अंतर्गत रुसल्ली गांव के मोड़ पर एक बोलेरो एवं एक ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत हो जाने के कारण 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो। गई घटना रात में करीब 2:00 से 3:00 के बीच घटित हुई। बताया जाता है कि एक बोलेरो गाड़ी सामने की तरफ से आ रही थी तथा ट्रैक्टर भी विपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों ही बहन तेज रफ्तार में थी तथा ग्राम रुसल्ली के मोड़ पर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की बोलेरो में बैठे दो लोग घटनास्थल पर ही मौत के मुंह में समा गए हालांकि इसमें ट्रैक्टर चालक भी घायल हुआ है बोलेरो गाड़ी टक्कर के कारण सामने से पूरी तरह सिर फट गई बताया जाता है कि बोलेरो में बैठे लोग सीट बेल्ट नहीं बांधे हुए थे जिसके कारण वह झटका लगने से सामने डैशबोर्ड और कांच से टकरा गए जिससे उनकी मौत हो गई मृतकों को सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड की सहायता से हटा सिविल अस्पताल लाया गया। परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मारे गए
मृतक महेंद्र अहिरवार 38 साल पुत्र धनीराम एवं महेंद्र अहिरवार पुत्र रत्ना अहिरवार 22 साल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा