
एक बच्ची की मौत, 30 से 35 लोग घायल, जिसमें बच्चे है शामिल
पालर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
लापरवाह बस चालक ने पहले भेंस और सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर में मारी जोरदार टक्कर
दमोह। लापरवाह चालक की वजह से आज सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब 35 यात्री घायल हो गए। जबकि एक मासूम की मौत हो गई। घटना ग्राम मुड़िया पालर के निकट घटित हुई।
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया-पालर के समीप हटा मार्ग पर मवेशी के बीच में आ जाने के कारण एक बस और मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो जाने पर ट्रैक्टर ट्राली में सवार करीब 30 से 35 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना में घायल एक बच्ची आरुषि पुत्री शिवलाल चौधरी उम्र 5 वर्ष सोनमऊ खुर्द रैपुरा, पन्ना की मौत हो गई है। इसके अलावा घटना में घायल एक भैस की भी घटनास्थल पर मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इधर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में सभी घायलों को भर्ती किया गया है। जिसमें कई बच्चे शामिल हैं। उनको भी गंभीर चोटें आई हैं। जैसे ही जिला अस्पताल में घायल पहुंचे तो अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य और पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने सिविल सर्जन और पुलिस को निर्देशित किया। बताया जाता है सभी घायल ग्राम पालर से खरीफ फसल की कटाई के लिए खेत जा रहे थे। तभी यह घटना हुई है। जिसमें एक बस और ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने भिड़ंत होने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा