
दमोह। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगो एवं तारादेही क्षेत्र में एक वृद्ध की मौत हो गई।
बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम आलमपुर में आज शाम तेज गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई और उसी दौरान बिजली गिर गई जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है की एक युवक एवं एक 12 वर्षीय बालक बिजली की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार गजेंद्र पुत्र बारेलाल उम्र 12 साल एवं ब्रजमोहन पुत्र कड़ोरी उम्र 21 साल अपने घर के पास ही खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली गिरी और उन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही परिजनों ने उन्हें मूर्छित अवस्था में देखा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लेकर आए यहां डॉक्टर ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मालूम है की तीन दिन पहले ही सिंगपुर ग्राम में बिजली गिरने से एक कि मौत एव आठ लोग झुलस गए थे।
वहीं दूसरी ओर तारादेही थाना अंतर्गत ग्राम शिवलाल खमरिया में भी बिजली गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय टट्टू आदिवासी पराई तिराहे पर जा रहा था तभी उसके ऊपर बिजली गिर गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा