September 10, 2026

बरसते पानी में गायत्री परिजनों ने किया पौधरोपण, सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत आज दमयंती पुरम के सामने वाली पहाड़ी पास पौधारोपण किया गया। तेज बारिश में सभी युवा एवं वरिष्ठ परिजनों ने बरसाती पहने हुए एवं छाता लगाए हुए गायत्री मंत्र के साथ 24 पौधों का रोपण किया। इसमें गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ एवं वरिष्ठ परिजनों की भागीदारी रही। जिसमें सुनील उपाध्याय, प्रदीप खरे, प्रदुम्न सिंह ठाकुर, रवि कांत ठाकुर, पुनीत मिश्रा, खिलान सिंह ठाकुर, राघवेंद्र नेमा तहसीलदार श्री गुर्जर, निकुंज श्रीवास्तव, भूपेंद्र तिवारी, श्रीमती शीला मिश्रा, मधुर असाटी, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रखर गर्ग, अमन उपाध्याय, नंदन दीक्षित आदि ने मिलकर पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुनील उपाध्याय ने बताया की इस तरह का पौधारोपण गायत्री परिवार दमोह जिले की प्रत्येक शाखा, सातों तहसीलों एवं ग्रामीण स्तर पर भी चलाए जा रहे हैं।

Message Us on WhatsApp