
दमोह। भारी बारिश के बीच एक मालगाड़ी आज दो टुकड़ों में बंट गई। लेकिन गार्ड की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी बनी है। इस बीच दमोह सागर रेलखंड के बीच एक मालगाड़ी अचानक दो टुकड़ों में बंट गई। पायलट और गार्ड दोनों ही हैरान रह गए। बताया जाता है कि सागर से दमोह की ओर आ रही एक मालगाड़ी पथरिया तथा गणेशगंज के बीच अचानक कपलिंग खुलने के कारण अचानक दो टुकड़ों में बंट गई। इंजन वाला हिस्सा निकल कर आगे सुनार के पुल तक आ पहुंचा। इस बीच जब सबसे आखरी के डिब्बे में सवार गार्ड को यह एहसास हुआ कि बाकी डिब्बों के पहिए थमे हुए हैं तो उसने तुरंत ही वायरलेस से सूचना पायलट को दी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन को भी इस बात की सूचना दी गई। घटना के दरमियान कोई हादसा न हो जाए इसे देखते हुए दोनों तरफ ब्लॉकेज कर दिए गए तथा गाड़ी को बैक करके वापस डिब्बे तक लाया गया। उसे जोड़ करके गाड़ी को रवाना किया गया। चलती हुई गाड़ी की कपलिंग कैसे खुल गई? यह केवल एक संयोग था या जानबूझकर कपलिंग को ढीला रखा गया था? इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी । क्योंकि यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उसका जवाब दार कौन था।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा