
दमोह। गांजे की तस्करी कर रहे भाजपा नेता के पुत्र से पुलिस ने लाखों रुपए का गांजा बरामद किया है। दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। जबकि एक भागने में कामयाब रहा।
भगवा झंडे की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे भाजपा के एक नेता के पुत्र को नोहटा पुलिस ने लाखों रुपए गांजा के साथ पकड़ लिया है। नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि चौरई निवासी भूप सिंह लोधी का बेटा छोटू उर्फ राजवेंद्र लोधी एक वैन में गांजा भरकर देर रात सप्लाई करने जा रहा था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो उसे घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह जंगल के रास्ते फरार होने की तलाश में था। अंधेरा होने के कारण आरोपी रात भर पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन अंततः उसे वहां भी घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपी राजवेंद्र का एक साथी पथरिया निवासी गुड्डू लोधी भी पकड़ में आ गया है। जबकि चौरई निवासी प्रेम सिंह लोधी चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपियों की पुरानी हिस्ट्री है। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता का बेटा छोटू ऊर्फ राजवेंद्र 376 एवं 302 के एक मामले का वांछित अपराधी है। वह काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर बचता रहा। लेकिन अबकी बार पकड़ में आ गया। इसी तरह दूसरा आरोपी गुड्डू लोधी 2019 में छत्तीसगढ़ के महासमुंद इलाके में गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 10 लाख 10 हज़ार रुपए है।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत