July 16, 2026

आजादी का अमृत महोत्सव, आन बान शान से लहराया तिरंगा

दमोह। देश की आजादी का 75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में दमोह जिले में उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख कार्यक्रम स्थानीय तहसील ग्राउंड में संपन्न हुआ यहां पर प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। सशस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा हर्ष फायर कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम कलेक्टर कार्यालय में जिले के मुखिया कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य पहुंच कर ध्वजारोहण किया एवं जन मन गण राष्ट्रगान गाया। नगर पालिका प्रांगण में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा भाजपा कार्यालय सभी शासकीय कार्यालयों स्कूलों एवं निजी संस्थाओं ने ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

इसी तरह ग्रामीण आजीविका मिशन में जिला समन्वयक श्याम गौतम ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में विधायक अजय टंडन ने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।जिला पंचायत भवन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू देवरिया एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp