
दमोह। जिले के ग्राम अधरौटा में सुबह-सुबह एक मगरमच्छ देखने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना देने के बाद 2 घंटे तक रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची।
जिले के अधरौटा ग्राम में मिडिल स्कूल के सामने आज सुबह एक मगरमच्छ नाले से निकलकर मैदान में आ गया। मगरमच्छ को देखकर स्कूल जा रहे बच्चों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को मारने के लिए उसे घेर लिया लेकिन फिर किसी की समझाइस के बाद उन्होंने उसे मारा तो नहीं लेकिन घेर कर खड़े हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत ही वन विभाग एवं पुलिस को दी। लेकिन सूचना देने के 2 घंटे बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों में डर बना हुआ है कि कहीं मगरमच्छ किसी बच्चे या ग्रामीणों पर हमला न कर दे या उन्हें अपना शिकार न बना ले। गौरतलब है कि जोरदार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं तथा आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में मगरमच्छ और अजगर निकल रहे हैं। पिछले कुछ समय से लगातार करीब आधा दर्जन से ज्यादा मगरमच्छ मिलने के बाद उनका रेस्क्यू कर उन्हें सिंगौरगढ के तालाब में छोड़ा गया है। सिंह और गढ़ की तालाब में मगरमच्छों की संख्या करीब पौन दर्जन हो गई है।

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ?
धू-धू कर जलीं तीन दुकानें: चंद मिनटों में राख हुई जिंदगी भर की कमाई!