July 17, 2026

देश के विकास में मसीही समाज सदा अपना योगदान देता रहेगा: अजय लाल


दमोह :- आज 14 अगस्त 2022 को मिशन अस्पताल परिसर में स्थित वर्च भवन में विशेष आराधना सभा का आयोजन किया गया

मुख्य वक्ता चर्चकाउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अजय लाल ने अपने प्रेरक उद्बोधन में देश के 75 वें स्वस्तंत्रा दिवस समारोह पर देश के सभी अगुओं को साथ ही पूरे देश वासियों के लिए विशेष रूप से प्रार्थना की गई। सभी के सुखद जीवन की कामना की गई। साथ ही चर्च भवन से 12 बजे विशाल तिरंगा झण्डा रैली का प्रारंभ डॉ.अजय लाल एवं डॉ. विवर्त लाल की अगुवाई में हुआ जो शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए। राय चौराहा, घंटाघर, अंबेडकर चौक से होते हुए, कीर्तिस्तंभ पर समाप्त हुई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए। डॉ. अजय लाल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर रहे तिरंगा और वाहन रैली का कार्यक्रम रखा गया है। हम सभी इसमें सहभागी हैं। देश में सभी ने देशप्रेम रहे, देशभक्ति रहे, एकता रहे,और हम सभी मिलकर देश की प्रगति में अपनी भूमिका का निर्वाह करें।देश के विकास में मिशन संस्थाओं ने शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर लगातार
कार्य करके मसीही समाज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। 15 अगस्त पर आपने पूरे देश वासियों के साथ जिले वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही पुलपिट अध्यक्ष डॉ. विवर्त लाल ने भी स्वतंत्रता दिवस के
अवसर पर मसीही समाज की ओर से सभी मसीही संस्थाओं की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मसीही समाज के युवाओ, महिलाओं, पुरूषों, बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
उल्लेखनीय है कि पूरे दमोह जिले में इस समय सभी नागरिक राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत होकर अपने-अपने घरों में तिरंगा को लहरा रहे है। वही वाहन रैली में तिरंगा झण्डों को हाथ में लेकर देश प्रेम से ओतप्रोत नारे
लगाते हुए हिस्सा लिया।

Message Us on WhatsApp