मार्च 17, 2026

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली, बेलगाम बस ने दो मासूमों को रौंदा, मौत

दमोह। जिले के कोटा ग्राम में रक्षाबंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक ही परिवार की दो मासूमों को एक बेलगाम बस ने रौंद दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी है।
दमोह से मोहन्द्रा जा रही ताज बस सर्विस की एक बस ने ग्राम कोटा में सुबह-सुबह दो मासूमों को रौंद दिया। जिसमें कोटा गांव के रहने वाले राघवेंद्र ढीमर 10 साल और विवेक ढीमर 8 साल दोनों की ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बस इतनी तेज गति में थी कि सड़क के किनारे खड़े हुए दोनों मासूम भी बस चालक को दिखाई नहीं दिए। बस की चपेट में आए दोनों मासूमों का मेद पूरी सड़क पर फैल गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी तथा सड़क पर जाम लगा दिया वही बस चालक को भाग कर अपनी जान बचाना पढ़ी। बताया जाता है कि दोनों मासूम अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर मैं अपने मामा के घर आए हुए थे लेकिन रक्षाबंधन की यह खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गई। घटना की जानकारी रखते ही पटेरा पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी बस चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Message Us on WhatsApp