
दमोह। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा में गंभीर चूक नजर आई। लेकिन शिक्षक और देखने वाले दोनों ही इस चूक से अनजान रहे और बात पकड़ में आई जब उसका वीडियो जारी किया गया।
देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव उत्साह से मनाया जा रहा है। इस उत्सव को मनाने के लिए निचले से लेकर बड़े स्तर तक व्यापक पैमाने पर तैयारियां भी की गई। लेकिन इन्हीं तैयारियों और जल्दबाजी के चक्कर में कहीं-कहीं बहुत कुछ गड़बड़ भी हो गया। जी हां गड़बड़ी हुई है बम्होरी की प्राथमिक शाला में। यहां पर जल्दबाजी में रैली निकाली गई लेकिन उसमें हुई गंभीर चूक किसी की नजर नहीं। बाकायदा फोटो और वीडियो भी जारी किया गया लेकिन जब लोगों ने देखा तब पता चला कि वह गंभीर चूक क्या है। जब प्राथमिक शाला के बच्चे रैली निकाल रहे थे तब उसकी अगुवाई वहां पर पदस्थ 2 शिक्षिकाएं कर रही थी। जिसमें से एक शिक्षिका के हाथ में उल्टा तिरंगा था। बाकायदा फोटो सेशन होने के बाद जब उसका वीडियो जारी किया गया तब समझ में आया कि लापरवाही कहां पर हुई है। अब अधिकारी इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहे हैं। हालांकि जब इस संबंध में संबंधित शिक्षिका से संपर्क करना चाहा तो बात नहीं हो सकी।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा