
दमोह। नगर पालिका चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पार्षदों को धमकाया जा रहा है। कांग्रेसियों ने इस आशय का हटा एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका चुनाव में शिकस्त खाने के बाद अब भाजपा, कांग्रेस के पार्षदों और कार्यकर्ताओं को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस के पार्षदों को धमकाया जा रहा है। इस आशय के आरोप कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए हैं। मामला हटा कांग्रेस कमेटी का है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में एक ज्ञापन एसडीएम अभिषेक ठाकुर को सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक और नेताओं पर गंभीर आरोप
ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप खटीक ने आरोप लगाया कि हटा में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है लेकिन भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है। हार से बौखलाए भाजपाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शर्मनाक और झूठे केस बनवा रही है। ज्ञापन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी टुच्चयाई पर उतर आई है। 18 साल का जो कुशासन था वह खत्म हो गया है। लेकिन हार से बौखला कर भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल तथा पुष्पेंद्र हजारी मेरे एवं मेरे परिवार के लोगों पर झूठ पकड़ दर्ज करा रहे हैं।
हम गांधी और भगत सिंह के वंशज
मेरे बेटे के ऊपर चाकूबाजी का झूठा प्रकरण दर्ज कराने की कोशिश की गई। कार्यकर्ता शुभम शर्मा पर भी प्रकरण दर्ज कराया गया। उसी रात 11 बजे हम लोग जब थाने में थे तब उसी दिन मेरे ऊपर भी उन पर ( पुष्पेंद्र हजारी ) गोली चलाने के अभियुक्त की मां से मैंने छेड़छाड़ की इस आशय का शर्मनाक और झूठा प्रकरण दर्ज कराने की कोशिश की गई। यह शर्मनाक कृत्य जो कर रहे हैं इसका जवाब उन्हें जनता दे चुकी है। यदि वो लोग सोच रहे हैं कि हम डर जाएंगे तो हम डरने वाले नहीं हैं। हम लड़ने वाले लोग हैं। ईट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। हम चाहते हैं पूरा मामला शांति पूर्वक निपट जाए। वह भी जनादेश का पालन करें हम तो कर ही रहे हैं। हम गांधी और भगत सिंह के वंशज हैं।
क्यों हुआ यह सब
हटा नगर पालिका में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। वहां पर 15 में से 12 सीटें कांग्रेस की आई हैं। जबकि निर्दलीय एवं भाजपा 3 सीटों पर सिमट कर रह रह गई है। भाजपा की हार के बाद भाजपा के ही कार्यकर्ताओं ने विधायक पीएल तंतुवाय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल तथा पुष्पेंद्र हजारी पर गंभीर आरोप लगाए थे उन पर निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रचार करने एवं भाजपा को हराने का आरोप लगा था। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने एक शिकायत प्रदेश अध्यक्ष को भी की थी।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा