
दमोह। जिला पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने हार का ठीकरा प्रत्याशी, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान मंत्री पर फोड़ा है। उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष को भी इसमें लपेटते हुए पार्टी को हराने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने जिला पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष में कांग्रेस को विजयश्री दिलाने और भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हराने के लिए पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व विधायक लखन पटेल के साथ ही अपनी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मीडिया के सामने दो टूक कहा कि वह तथा पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास एवं तीन लोग जिला पंचायत के 6 सदस्यों को लेकर दमोह आ रहे थे। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जानकी चंद्रभान सिंह ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पूर्व विधायक लखन पटेल पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया एवं जिले की लगी हुई विधानसभा रहली से विधायक एवं प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने षड्यंत्र करके कांग्रेस को जितवा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हमारी जो पूर्व प्रत्याशी श्रीमती उर्मिला बलराम पटेल एवं संगठन की पूरी बॉडी भी इसमें शामिल थी।
भाजपा जिला अध्यक्ष भी शामिल
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मैंने चंद्रभान सिंह को 10:37 पर फोन लगाया था और कहा था कि मैं 6 सदस्य लेकर जटाशंकर आ रहा हूं। आप मुझे वहां पर मिले। आप फार्म भरे या फिर आप अपना और अपने भाई का समर्थन इन्हें (उर्मिला बलराम पटेल प्रहलाद पटेल की पसंदीदा प्रत्याशी) दें। ताकि जयंत मलैया का अध्यक्ष न बन सके। श्री पटेल ने जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष की पूरी बॉडी है लेकिन उन्होंने साथ नहीं दिया। इस वजह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि जब फार्म ही नहीं भरा तो हमने अपने सदस्यों को फ्री कर दिया कि जिसे जहां वोट देना है वह वहां दे सकता है।
मेरे पास छह सदस्य थे
यह पूछे जाने पर कि वह कौन से 6 सदस्य हैं जिनका आप दावा कर रहे हैं इसके जवाब में श्री पटेल ने कहा कि टिकरी बुजुर्ग से श्रीमती रीना रानी चटन पटेल, उर्मिला बलराम पटेल, मंजू धर्मेंद्र कटारे एवं मनीष तंतुवाय मेरे साथ थे। उन्होंने कहा कि 2 सदस्यों के में नाम नहीं बताऊंगा काहे गोपनीय हैं। श्री पटेल ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि भाजपा ने ही नहीं चाहा कि उनकी पार्टी का अध्यक्ष बने और इस षड्यंत्र में पथरिया के पूर्व विधायक लखन पटेल, पूर्व मंत्री जयंत मलैया और कद्दावर नेता गोपाल भार्गव शामिल हैं।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा