
त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज पटेरा तेंदूखेड़ा और बटियागढ़ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें कांग्रेस ने तेंदूखेड़ा में अपनी सरकार बनाकर सभी को हैरत में डाल दिया वहां पर भाजपा का मैनेजमेंट पूरी तरह फेल हो गया। यहां पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने पूरे चुनाव की कमान अपने हाथ में रखी और उन्होंने अपने पत्ते अंत तक नहीं खोले जिसके कारण कांग्रेस को जीत मिली। तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तुलाराम यादव जीते। उन्होंने 11 मत हासिल किए जबकि भाजपा प्रत्याशी जाहर सिंह को 8 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पूरन सिंह परस्ते 14 मत ले कर विजयी हुए। जबकि निकटतम उम्मीदवार को मात्र 5 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस ने दोनों ही पदों पर अपना कब्जा जमा लिया।
पटेरा में भगवा सरकार
इसी तरह 17 जनपद सदस्यों वाली पटेरा जनपद में दो प्रत्याशियों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म जमा किए गए। जिसमें मल्लों बाई आदिवासी बमनपुरा जनपद क्षेत्र से और पूना बाई आदिवासी मझौली जनपद क्षेत्र से जीतकर आई हैं। भाजपा की मल्लों बाई को 11 निकटतम उम्मीदवार पूना बाई 6 को मत प्राप्त हुए।
बटियागढ में निर्दलीय ने बाजी मारी
बटियागढ़ जनपद पंचायत में रामरानी कुशवाहा अध्यक्ष बनी हैं। इनका बीजेपी ने समर्थन किया है। हालांकि यह निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य मंजू धर्मेंद्र कटारे गुट की मानी जाती हैं। रामरानी कुशवाहा को 10 वोट तथा निकटतम प्रतिद्वंदी नन्हे भाई कुशवाहा को 8 वोट मिले हैं इस तरह राम रानी 2 वोटों से विजयी घोषित की गई। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए रजनी बाई को 10 एवं उमा देवी को 9 वोट मिले। इस तरह रजनी बाई एक वोट से उपाध्यक्ष घोषित की गई।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा