
दमोह। मड़ियादो गांव के रहवासी इलाके में एक बड़े अजगर सांप के देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बन गया। बफर जोन कर्मचारियों के सहयोग से रेस्क्यू किया गया।
जिले के हटा ब्लॉक के मड़ियादो अंचल में अक्सर विशालकाय अजगर और मगर निकलते रहते हैं। जो कि वन परीक्षेत्र बफरजोन क्षेत्र से निकलकर गांव में अक्सर देखे जाते हैं। जिससे लोगों में भय बना रहता है। ऐसा ही ताजा मामला देर रात सामने आया। यहां पर एक विशालकाय अजगर देखने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। खेत मे घूम रहे अजगर सांप की सूचना मड़ियादो वनपरिक्षेत्र बफ़रजोन प्रबंधन को दी गई। कर्मचारी मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगों के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू किया। गया। करीब 2 घण्टे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद अजगर को पकड़ा गया। वहीं स्थानीय युवक नवीन खान व बफ़रक्षेत्र टीम के संयुक्त प्रयास के चलते दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद सांप को पकड़ लिया गया और सुरक्षित जंगल मे छोड़ दिया गया।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा