मार्च 17, 2026

बालाकोट में केरोसिन की काला बाजारी, रात में हो रहा खेल

दमोह। दमोह जिले में राशन की कालाबाजारी खुलेआम की जा रही है लेकिन प्रशासनिक अमला पूरी तरह मौन है।
दमोह जिले में केरोसिन एवं राशन की कालाबाजारी चरम पर है। राशन कारोबारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की नज़दीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। जिसका फायदा उठाकर राशन डीलर खुलेआम राशन और केरोसिन की कालाबाजारी कर रहे हैं। ताज्जुब की बात यह है कि प्रमाण होने के बाद भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते। ताजा मामला बालाकोट ग्राम का है। यहां एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें रात के समय केरोसिन की कालाबाजारी की जा रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि बालाकोट में पूर्व सरपंच के पुत्र विजय सिंह लोधी के द्वारा रात्रि के समय में अवेध रूप से केरोसिन की कालाबाजारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। (भास्कर-न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता) जानकार बताते हैं कि अधिकारियों की शह और मिलीभगत से ही यह काम हो रहा है। खाद विभाग के अधिकारी सभी राशन दुकानों से मोटी रकम हर महीने वसूलते हैं। इसी के कारण कार्रवाई नहीं हो पाती है। चाह कर भी जिले के प्रशासनिक अधिकारी कुछ नहीं कर पाते हैं। क्या उन्हें भी इसमें हिस्सा मिलता है?

Message Us on WhatsApp