September 10, 2026

दुकान मालिक की असावधानी से पलक झपकते ही गायब हुए 60 हजार रुपए

दमोह। भवन निर्माण सामग्री की एक दुकान से एक चोर ने करीब साठ हजार रुपए पार कर दिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई मामला देहात थाना क्षेत्र का है।
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के आगे संजू साहू कि भवन निर्माण सामग्री की दुकान आयशा ट्रेडर्स से एक चोर ने दराज में रखे करीब 60 हज़ार रुपए पार कर दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुकान मालिक ने दराज खोली और उसमें से रकम गायब पाई। बाद में जब सीसीटीवी का फुटेज खंगाला तो सफेद शर्ट पहने एक युवक को दुकान के अंदर प्रवेश करता हुआ तथा दराज में रखे नोटों की गड्डियां निकालता हुआ देखा गया। घटना के बाद वह पल्सर गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह रेत गिट्टी तथा भवन निर्माण से संबंधित अन्य सामग्री का व्यापार करता है तथा उसी की सिलक दराज में रखी हुई थी। जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Message Us on WhatsApp