मार्च 17, 2026

कांग्रेस पार्षद ने जुलूस में उड़ाए पांच पांच सौ रुपए के नोट

दमोह। लोग चुनाव जीतने के लिए क्या क्या जतन करते हैं इसकी ताजा बानगी नया बाजार नंबर 2 में देखने मिली। जहां एक पार्षद पांच सौ रुपए के नोट उड़ाते नजर आया।
हमारे देश में चुनाव भले ही सरपंच पद का हो या पार्षद पद का या फिर विधानसभा और लोकसभा जैसे बड़े चुनाव हो। लोग पद पाने के लिए क्या-क्या जतन नहीं करते। ऐसा ही एक ताजा मामला नया बाजार नंबर 2 से सामने आया है। यहां पर पार्षद पद के लिए विजयी हुए कांग्रेस पार्षद दाऊद सौदागर अपनी विजय जुलूस में 5-5 सौ रुपए के नोट कार्यकर्ताओं और जनता के बीच उड़ाते हुए नजर आए। प्रतिनिधियों को न तो इस बात से मतलब है कि आम जनमानस में उनकी क्या छवि बन रही है, और न ही उन्हें निर्वाचन आयोग डंडा चलने का भय है। निर्वाचन आयोग ने भले ही कितने भी सख्त नियम बना दिए हैं और खर्च की सीमा तय कर दी है, लेकिन प्रत्याशियों को इस बात से कोई भय नहीं है। वह खुलेआम नोट पुराने दारू बांटने से बाज नहीं आते। जो शख्स निर्वाचित होने के बाद ₹500 के नोट यूं ही हवा में उड़ा रहा हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव जीतने के लिए उसने किस हद तक पैसा खर्च किया होगा। यह पार्षद महाशय उपाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। गौरतलब है कि यहां से टीम सिद्धार्थ मलैया के प्रत्याशी इस्लाम पठान दूसरे नंबर पर तथा भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंची है।
Message Us on WhatsApp