
दमोह। जिले की बनवार तहसील क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई बालकों के शवों को परीक्षण गृह में रखवाया गया है।
जिले के बनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनगुआं मानगढ़ में आज शाम पूरे गांव में उस समय मातम पसर गया जब 2 बच्चों के पानी में डूबने की सूचना लोगों को मिली। घटना की बात परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि 9 वर्षीय आदर्श पुत्र कमल अहिरवार तथा 6 वर्षीय अरुण पुत्र धर्म अहिरवार गांव के पास ही बने तालाब के पास गए हुए थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। पहले आस पड़ोस में पता लगाया लेकिन जब बच्चे नहीं मिले तो खोजबीन शुरू की। काफी देर खोजने के बाद उन्हें पता चला कि दोनों बच्चे तालाब के पास गए थे। तब लोगों ने तालाब के पास जाकर देखा तो दोनों बच्चों के शव पानी में तैर रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल ही घटना की सूचना पुलिस को दी तथा बच्चों के शव निकालकर उन्हें अस्पताल लेकर आए। परिजनों को उम्मीद थी कि बच्चे बेहोश होंगे और अस्पताल में उपचार के से वह स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे तालाब के पास खेलने के लिए गए थे या नहाने के लिए गए थे या फिर उन्हें कोई और वहां पर ही गया था यह कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शवों को शव परीक्षण गृह में रखवा दिया है तथा मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा