
दमोह। पुरानी गल्ला मंडी स्थित एक गल्ला दुकान से 8 लाख रुपए बैग सहित पार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कब्जे से कुछ रकम भी बरामद की है।
कोतवाली थाना अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी स्थित गल्ला की एक फर्म से बकायन निवासी रोहित असाटी का 8 लाख रुपए से भरा बैग एक चोर देखते ही देखते चुरा कर ले गया था। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना का खुलासा पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डीआर तेनीवार ने बताया गया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज एवं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम किल्लाई के पास से संदेही राजा पुत्र दोहराज पारदी निवासी पारदीटोला सुरखी जिला सागर को पकड़कर सख्ती से पूंछ तांछ करने पर संदेही आरोपी अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5 लाख 85 हजार 500 रुपए बरामद किए गए हैं। पूंछतांछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी महोत्रा निवासी गनेश गंज जिला सागर शेष रुपए लेकर कही चला गया है जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी राजा पारदी उम्र 21 साल को माननीय् न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसका पी.आर. लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी ने यह पैसा रिश्तेदार के घर के पीछे जमीन में बैग सहित गाड़ दिया गया। शेष पैसा उसके साथी के पास है। पुलिस को अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। साथ ही फरार आरोपी के पकड़े जाने की भी उम्मीद है।
ऐसे करते थे वारदात
पकड़े गए आरोपी की बताए अनुसार पुलिस ने बताया की आरोपी सामान्य आदमी व ग्राहक बनकर किसी भी दुकान के आसपास देखते रहते हैं। वह रैकी करते रहते है। जैसे ही अवसर प्राप्त होता वह कीमती सामान व बैग उठाकर चल देते। आरोपी के अनुसार कई बार कीमती चीज मिल जाती हैं तो कई बार कुछ नही मिलता है। आरोपी रिश्तेदारी के यहां शादी में आए थे। खर्च पानी निकालने के लिए वारदात की थी।
पुलिस की मेहनत रंग लाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतेन्द्र सिह राजपूत, उनि सविता रजक, प्र.आर. 444 वंदना, प्र.आर.280 राकेश अठ्या, आर. गनपत, आसिफ, म.आर. सोनाली, इंदु गौतम की मेहनत से आरोपी पकड़ा गया है।


More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा