
दमोह। जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में एक महिला की पहली पत्नी में उसके साथ रहने वाली उसके प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
कहते हैं कि पति पत्नी के बीच में दो यानी कोई तीसरा आ जाए तो निश्चित रूप से फसाद होकर रहता है जी हां ऐसा ही मामला मगरोन थाना के अंतर्गत आने वाली फतेहपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सिददन से सामने आया है यहां पर एक महिला की पहली पति को यह स्वीकार नहीं हुआ उसकी पत्नी ने दासता पति रख लिया है और इसी बात को लेकर उसने कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी मगरोन थाना प्रभारी मनोज यादव, फतेहपुर चौकी प्रभारी नागेंद्र परिहार एवं एफ.एस.एल अधिकारी किरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए । बताया जाता है कि मृतक माधव पुत्र मुरलीधर दुबे 32 निवासी फतेहपुर थाना मगरोन जो करीब आठ माह पहले बोरदा थाना रजपुरा से वह रेशमा आदिवासी को अपने साथ फतेहपुर लाकर रह रहा था। रेशमा आदिवासी ने बताया कि पहले पति सरमन आदिवासी निवासी बोरदा ने बीती रात करीब 12.30 बजे घर में साकर का कुंदा खोलकर माधव दुबे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जब मैने देखा तो वह भाग गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक दृष्टियां संभवत पहली पति को यह बात गवारा नहीं गुजरी कि उसकी पत्नी किसी दूसरे पुरुष के साथ रहे इसीलिए उसने हत्या की होगी जबकि दोनों पति पत्नी कब पहले ही अलगाव हो चुका था। बाहर हाल पुलिस दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है क्योंकि संभव है कि कहानी कुछ और ही निकले।
पति ने दी थी धमकी
मृतक की पत्नी रेशमा ने बताया कि वह बच्चों को सुला कर रात में करीब 11:30 बजे सो गई। लेकिन जैसे ही उसकी करीब 12:30 बजे कुछ आवाज सुनकर नींद खुली तो वह नीचे आई और देखा कि उसका पहला पति कुल्हाड़ी लेकर भागने की कोशिश कर रहा है। जब उसने उसे पकड़ना चाहा तो वह धक्का देकर भाग निकला। मृतक मंडी में काम करता था। आरोपी दोनों को इसके पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा