
दमोह। पथरिया से दबंग विधायक रामबाई के नए-नए रूप देखने को मिल रहे हैं। अब चुनाव प्रचार के दौरान वह महिलाओं के साथ बीड़ी बनाती हुई नजर आई। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
कहते हैं कि राजनीति में कब क्या करना पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जी हां कुछ इसी कहावत को चरितार्थ कर रही हैं पथरिया से बसपा की एकमात्र दबंग महिला विधायक रामबाई परिहार। उनके कहे शब्द अक्सर सुर्खियां बन जाते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया जो लोगों को खूब लुभा रहा है। दरअसल पथरिया में बसपा त्रिकोणीय मुकाबले में है। कांग्रेस और भाजपा को सबसे ज्यादा डर सता रहा है तो वह बसपा का है, क्योंकि बसपा दोनों ही पार्टियों को कड़ी टक्कर दे रही है। विधायक श्रीमती रामबाई परिहार दिन रात एक करके अपने प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए प्रचार कर रही हैं। वह पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 में जब अपने प्रत्याशी हर प्रसाद अहिरवार का प्रचार करने पहुंची तो प्रचार छोड़कर बीड़ी बना रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठ गई। वह सूपा से तेंदू के पत्ते लेकर बीड़ी बनाने लगी है। वह करीब 15 मिनट तक वहीं बैठी रही और उन्होंने दर्जन भर से अधिक बीड़ी बनाकर महिलाओं को दिखाई। बीड़ी बनाने के बाद पूंछा बताओ मेरी बीड़ी ठीक बनी है क्या। जिस पर लोग ठहाका मारकर हंस पड़े। बीड़ी बनाने के बाद उन्होंने महिलाओं और उपस्थित लोगों से इस बार बसपा को वोट देने की अपील की।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा