
पथरिया के बोतराई गांव में एक परिवार में शादी की खुशियां काफूर हो गई है। अभी दूल्हा और दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी की उन्होंने जहर खा लिया। बताया जाता है कि राम सेन के 20 वर्षीय बेटे अजय और 19 वर्षीय बहु राधा ने जहर खा लिया। घटना सुबह करीब 4:00 बजे की है। परिजनों ने उन्हें नींद से जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोल कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों की हालत देखकर सहम गए। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बीती 26 जून को ही दोनों की शादी हुई थी। दोनों बहुत खुश थे। लेकिन इन 6 दिनों में ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों को यह है कदम उठाना पड़ा।
जहर क्यों पीया पता नहीं
लड़की के पिता लीलाधर सेन ने बताया कि उन्हें जब फोन पहुंचा तो वह सीधे हॉस्पिटल आ गए। दोनों की शादी को अभी 6 दिन ही हुए हैं। जहर क्यों पी लिया समझ में नहीं आ रहा है। वहीं लड़के के पिता का कहना है कि वह गाय लगाकर जब घर के अंदर पहुंचे तो बेटे के कमरे की कुंडी लगी हुई थी। जब किसी तरह कुंडी खोल कर अंदर पहुंचे तो वह दोनो बेसुध पड़े थे। तब उन्हें लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का कारण पता नहीं है।

More Stories
जहरीली दुर्गंध से एक बच्चे की मौत, तीन गंभीर. एक महीने में दूसरी घटना
कलेक्टर के आदेश ‘हवा-हवाई’: निजी और सरकारी मुलाजिमों ने दिखाया ठेंगा
29 लाख की स्मैक के साथ दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे