
दमोह। आज दिनदहाड़े एक किसान से दो युवक करीब डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट पर कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरोना काल के बाद बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी ने जिले में अपराधिक वारदातों का ग्राफ बढ़ा दिया है। आए दिन चाकूबाजी, गोलीबारी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। आज दोपहर ग्राम सद्गगुवा निवासी चंद्रभान पटेल जिला मुख्यालय स्थित सहकारी बैंक से रुपए निकालने आया था। उसने बैंक से 1 लाख 38 हजार रुपए निकाले तथा वह अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दरमियान व्यस्ततम क्षेत्र तीन गुल्ली चौराहे पर एक लाल रंग की बिना नंबर की पल्सर गाड़ी पर सवार दो नकाबपोश युवक तेजी से आए और रुपयों से भरे बैग को झपट्टा मारकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने तत्काल ही पुलिस को दी। जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह बैंक पहुंचे तथा पीड़ित युवक से बातचीत की एवं आरोपियों की पतासाजी के संबंध में उनका हुलिया एवं गाड़ी इत्यादि की जानकारी ली साथ ही तुरंत ही जिले की पुलिस को अलर्ट पर कर दिया। सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत एवं देहात थाना पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।वही पीड़ित चंद्रभान पटेल ने बताया कि वह बैंक से रुपए निकाल कर घर जा रहा था तभी तीन गुल्ली के समीप दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
आरोपियों की तलाश कर रहे हैं
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह का कहना है कि युवक अपनी बाइक पर रुपयों से भरा बैग रखे हुए था जिसे तीन गुल्ली के पास दो युवकों द्वारा लूटे जाने की जानकारी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा