
एक परिवार की खुशियां आज उस समय मातम में बदल गई जब दो युवक असमय ही सड़क दुर्घटना में काल कलवित हो गए। दुर्घटना बटियागढ़ थाना अंतर्गत बक्सवाहा रोड पर दूल्हा देव के निकट हुई। बताया जाता है कि
दूल्हा देव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक क्रमांक एमपी 34 एमई 0122 की टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो लोगों के दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हंड्रेड डायल में तैनात आरक्षक आकाश पांडे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा व पुलिस पहुंची जहां पर देखा कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक मृतक से दूर झाड़ियों में तथा दूसरा युवक बाइक के पास ही पड़ा हुआ मिला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा बाइक सवारों की शिनाख्त की गई। जिसमें पटेरा थाना निवासी आशिक पुत्र निसार खान तथा दूसरे युवक की शिनाख्त छतरपुर के केरवारा निवासी कादर पुत्र मोहर खान के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतकों के पास शादी के कार्ड बरामद हुए हैं जिनसे यह अंदाजा लगाया गया कि वह शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारों के यहां जा रहे होंगे। उसी दरमियान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। जानकारी ली जा रही है

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत