
दमोह। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज बड़े बाबा के दर्शन करने एवं गजरथ महोत्सव में शामिल होने के लिए कुंडलपुर पहुंचे।
प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के चौथे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हेलीकॉप्टर द्वारा कुंडलपुर पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया भी थे। कुछ ही देर पश्चात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी कुंडलपुर पहुंच गए। उन दोनों की अगुवाई पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं पियूष गोयल ने सबसे पहले बड़े बाबा के दर्शन किए तत्पश्चात 1008 श्री विद्यासागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किसी को भी श्री बिरला के समक्ष जाने नहीं दिया गया यहां तक कि कुंडलपुर कमेटी के कई पदाधिकारी भी बाहर ही खड़े रहे।

More Stories
बंदा बहू मंदिर ट्रस्ट में करोड़ों रुपए का घोटाला ! आचार्य ने लगाई आप रिपोर्ट में खुलासा
मरने के बाद भी नहीं मिलती मुक्ति 4 फीट पानी से निकलकर शमशान तक पहुंचती है अंतिम यात्रा
देखी है ऐसी अंतिम यात्रा, विदाई भी ऐसी जैसे बारात जा रही हो