September 10, 2026

रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की मौत. ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की दुर्घटना में मौत

दमोह. जिले के कटनी मार्ग पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए. जबकि ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. तो वही एक अन्य घटना में जबलपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की की मौत हो गई.

       दमोह जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई पहला मामला देहात थाना अंतर्गत ग्राम करैया से सामने आया. यहां पर एक ट्रैक्टर चालक ने रेलवे लाइन क्रॉस करने के चक्कर में बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया. जबकि ट्रैक्टर चालक टक्कर मारने के बाद जब भगाने का प्रयास कर रहा था. तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया. जिसके कारण वह स्टेयरिंग और सीट के बीच में ही फस गया और उसकी मौत हो गई . स्थानीय लोगों के अनुसार करैया रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम चल रहा है. यहां पर कई जगह गड्ढे और सड़क खराब है. लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई की रात में अंधेरा हो जाता है इसलिए यहां पर संकेत बोर्ड लगाया जाए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसी कारण से जब कल रात रेल क्रॉसिंग का गेट बंद हो रहा था उसी दरमियान 3 बाइक चालक रेलवे लाइन क्रॉस करने लगे. गेट बंद न हो इस चक्कर में एक आइशर ट्रैक्टर चालक भी तेज गति से लाइन पार करने लगा. उसी दरमियान उसने पीछे से बाइक सवारों को टक्कर मार दी. जिससे घटना में बाइक सवार करैया फाटक निवासी विजय पुत्र जमना अहिरवार 25 वर्ष, गुड्डे पुत्र कूरे अहिरवार 25 वर्ष और मुलायम अहिरवार उम्र 25 घायल हो गए. जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया. इसके बाद उन्हें जबलपुर भेज दिया गया. उधर ट्रैक्टर में फसे ट्रैक्टर चालक को एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकल गया लेकिन उसकी मौत हो गई.

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत 

   एक अन्य घटना में एक जनगणना कर्मी की मौत हो गई. बताया जाता है कि अभाना स्कूल में पदस्थ 50 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र बैसाखू मेहरा की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई थी. रविवार रात वह जनगणना का कार्य करके बाइक द्वारा दमोह वापस आ रहे थे. उसी समय किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जब स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस की दी तो पुलिस ने तत्काल ही उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया. लेकिन यहां पर उनकी मौत हो गई.

Message Us on WhatsApp