
दमोह. दमोह कोतवाली क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे. पुलिस ममले में प्राथमिकी दर्ज कर रही है.
दमोह जिला गौकशी के बाद लव जिहाद का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र बनता जा रहा है. लगातर पुलिस कार्रवाई एवं हिंदू संगठनों के विरोध के बाद भी यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शोभा नगर क्षेत्र का है. यहां पर रमजान खान नाम के एक युवक ने एक नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फसाया और पूरी रात अपने घर में रखा. बताया जाता है कि रविवार की पूरी रात एक पीड़ित परिवार की नाबालिग बेटी घर से लापता रही. परिजनों ने शाम को ही खोजबीन शुरू कर दी. लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं मिली. उन्हें सुबह किसी तरह पता चला कि उनकी बेटी को एक वर्ग विशेष का लड़का जिसका नाम रमजान खान है वह अपने घर में अनाधिकृत रूप से रखे हुए हैं. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. तब पुलिस ने मौके से पहुंचकर पीड़ित बालिका को मुक्त कराया. बताया जाता है कि आरोपी रमजान खान और उसके परिजनों ने पीड़ित परिवार को डराया धमकाया भी था कि वह किसी तरह की पुलिस कार्रवाई या शोर शराबा ना करें. आरोपी अभी फरार है या पुलिस हिरासत में है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. इधर घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए. वहां पर उन्होंने पाॅक्सो एक्ट तथा धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने मांग की.

More Stories
आखिर क्या है डेढ़ करोड़ का सच ? कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि आमने-सामने
खुदाई में मिला खजाना, हिस्सा न मिलने पर मजदूर पहुंचे कोतवाली
पेशी करके घर लौट रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत