
दमोह. बड़े जटाशंकर दर्शन के लिए जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि करीब बीस लोग घायल हो गए. ट्राली में करीब 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे. मामला हटा ब्लॉक की फतेहपुर क्षेत्र का है.
सोमवती अमावस्या को दर्शनों के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलले प्लॉटने से चार लोगों की मौत हो गई ट्रॉलले में करीब 35 से 40 लोग सवार थे बताया जाता है की जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम घूघस से एक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर हटा फतेहपुर के रास्ते छतरपुर जिले में स्थित बड़े जटाशंकर दर्शनों के लिए जा रहा थे. बताया गया कि दमोह जिले के फतेहपुर चौकी क्षेत्र की टेक के पास खंती में ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया. यह हादसा देर रात्रि का बताया जा रहा है. घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को लगने पर तत्काल मौके पर चौकी प्रभारी फतेहपुर रघुवीर सिंह, प्रधान आरक्षक केवल और अरविंद ने पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए 108 से अस्पतालों में भर्ती कराया.

घूघस से जटाशंकर धाम जिला छतरपुर श्रद्धालु जा रहे थे, जिसमें तत्काल घटना स्थल पर 2 की मौत हो गई, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्चा हेमेंद्र पुत्र भगवानदास आदिवासी उम्र 10 वर्ष निवासी घूघस व महिला छोटी बाई पति मनु गौंड उम्र 45 वर्ष निवासी घूघस की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायलों की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई. वहीं घायलों में करीब दो दर्जन से अधिक घायल लोग शामिल हैं. आधा दर्जन से अधिक करीब 8 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल के मृतकों में लक्ष्मण पुत्र तिल्ली आदिवासी उम्र 17 वर्ष व गंजली बहू 50 वर्ष बताए जा रहे हैं. जिला अस्पताल में 11 वर्षीय चित्तर राजगौंड, 10 वर्षीय कल्पना, ट्रैक्टर मालिक 45 वर्षीय परम लोधी, 12 वर्षीय बल्ला आदिवासी, कुंअर आदिवासी उम्र 20 वर्ष, ममता 40 वर्ष भर्ती हुए हैं. यहां घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी नोहटा अरविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया की घटना कैसे हुई ट्रैक्टर मालिक, चालक तथा लाइसेंस आदि की जांच की जा रही है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो