
दमोह सीबीआई की टीम ने एक नर्सिंग कॉलेज पर छापा मारा लेकिन पूरे मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी. देर रात जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद टीम नर्सिंग कॉलेज में हुए घोटाले की जांच करने पहुंची है.
दमोह में लाल बंधुओं की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. धर्मांतरण के मसले से शुरू हुआ यह विवाद है इतना बड़ा बनता जा रहा है की लगातर लाल बंधु इसके घेरे में आते जा रहे है. ताजा ममला सीआईसीएम के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय लाल के नर्सिंग कॉलेज से जुड़ा हुआ है. यहां पर शुक्रवार को पहुंची सीबीआई की टीम ने छपामर कार्रवाई की. अजय लाल द्वारा संचालित क्रिश्चियन मेडिकल ट्रेंनिंग सेंटर के दस्तावेज खंगाले. पूरे मामले में ताज्जुब की बात यह है की स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी. सुबह 10:00 बजे सीबीआई की टीम ने जब कॉलेज परिसर के अंदर प्रवेश किया तो इसके बाद देर रात 14 -15 घंटे तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं लगी. लेकिन जब अंदर से उड़ती हुई खबर बाहर निकली तो सोशल मीडिया पर मामला छा गया. जिसके बाद पुलिस के अधिकारी सक्रिय हुए और नर्सिंग कॉलेज पहुंचे. नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने छापा मारा है. हम इस बात की पुष्टि करने के लिए यहां पर आए थे कि जो बात चल रही है वह सही है या नहीं. सीबीआई एक इंडिपेंडेंट संस्था है इसलिए हम उसके काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकते. उन्होंने स्वीकार किया कि पुलिस प्रशासन को इस बात की जानकारी सीबीआई ने नहीं दी थी कि वह सीएमटीसी में छापा मार कार्रवाई करने पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस को इसका इंटीमेशन नहीं आया था.
*क्या है मामला*
दरअसल नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं को नर्सिंग से संबंधित साढे चार वर्ष की डिग्री दी जाती है. इसके लिए विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य शासन द्वारा छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है. माना जा रहा है की नर्सिंग कॉलेज में कई वर्षों से खाली सीटों पर भी छात्रों की उपस्थिति दर्शाकर शासन से लगातार लंबा अनुदान एवं फर्जी एडमिशन के द्वारा छात्रवृत्ति हासिल की जाती रही है. यह छात्र कोई और नहीं बल्कि सीआईसीएम की विभिन्न संस्थानों में कार्यरत धर्मांतरित कर्मचारियों के बच्चे हैं. इन्हीं कर्मचारियों के बच्चों को बार-बार विभिन्न कक्षाओं में छात्र बताकर छात्रवृत्ति और अनुदान हासिल किया गया है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो