
( आरोपित कर्मचारी बबलू राय एवं धर्मेंद्र साहू
दमोह. अपनी ही सह कर्मचारी के साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों की विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार हैं. मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है.
दमोह जिले की हटा नगर पालिका एक बार सुर्खियों में आ गई है. नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बीच चल रही रस्साकशी किसी से छिपी नहीं है. अभी इसी बीच एक नया मामला सामने आया है. जिसमें दो कर्मचारियों ने अपनी ही एक महिला सह कर्मचारी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है. नगर पालिका की एक अविवाहित महिला कर्मचारी अपने होने वाले पति के साथ जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष खड़ी हो गई और अपने ही सहकर्मी रूपकिशोर उर्फ बल्लू राय एवं धर्मेंद्र साहू पर लंबे अंतराल से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया. इसके बाद एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उसे महिला थाना भेज दिया यहां भी पीड़िता के कथनों की बारीकी से पड़ताल की गई तब कहीं उसकी रिपोर्ट पर आरोपित नगर पालिका कर्मचारी बल्लू राय व धर्मेंद्र साहू पर मामला दर्ज किया गया. पीड़ित महिला कर्मचारी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक पूरे समय मौजूद थे. जिससे अब यह मामला राजनीति में तब्दील हो गया है. घटना के बाद उक्त महिला के साथ कुछ अन्य कर्मचारियों ने हटा सीएमओ को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी हड़ताल शुरू कर दी. उधर एक दिन पहले सफाई विभाग की एक 70 वर्षीय महिला कर्मचारी भी थाने पहुंची. उसने नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष परिषद के सदस्यों के साथ एक ज्ञापन लेकर हटा एसडीएम के पास पहुंचे इसके बाद पुलिस थाना हटा पहुंचकर भी एक शिकायती आवेदन दिया. नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र खटीक ने बताया कि सीएमओ मनमाने तरीके से नगर पालिका चला रहे हैं. जिसका हमने विरोध किया था. उक्त दोनों कर्मचारियों को परिषद ने एकमात्र बाहर कर दिया था लेकिन सीएमओ ने उन्हें वापस रख लिया. इसलिए हमारे विरुद्ध षडयंत्र रचकर इस तरह की कार्रवाई कराई जा रही है इसलिए हमने ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
महिला थाना में पदस्थ उप निरीक्षक शिवांगी गर्ग ने बताया कि एक युवती के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. यही दोनों कर्मचारी लगातार उसका यौन उत्पीड़न कर रहे थे. मामला 2021-22 का है आरोपियों के विरुद्ध धारा 376 के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है.

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो