
दमोह. तालाब के अवैध उत्खनन के दौरान 8 प्राचीन पाषाण प्रतिमाएं बरामद हुई हैं. जैसे ही जमीन से प्रतिमाएं निकलना शुरू हुआ तब खनन करने वाले उन्हें वैसा ही छोड़कर भाग खड़े हुए. बाद में उन प्रतिमाओं को मंदिर की बगीचे में रखवा दिया गया है.
दमोह जिले में पुरातात्विक महत्व की संपदा और उसके अवशेष जगह जगह बिखरे पड़े हैं. बस जरूरत है तो उन्हें संवारने की. ऐसा ही एक मामला जिले के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर से निकलकर सामने आया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर तीन प्राचीन तालाब है लेकिन तालाब में रातों-रात अवैध रूप से मुरम खोदी जा रही है. इसी खुदाई के दौरान मंदिर के समीप ही बने एक प्राचीन तालाब की जब रात में खुदाई की जा रही थी उसी दौरान जेसीबी मशीन के बकेट से कुछ टकराने जैसी आवाज आना शुरू हुई. जब अवैध खुदाई कर रहे लोगों ने वहां पर उतर कर देखा तो आसपास एक के बाद एक करीब आठ पाषाण प्रतिमाएं बिखरी हुई पड़ी थी. इनमें से अधिकांश प्रतिमाएं दुर्गा देवी की बताई जा रही हैं. एक-दो प्रतिमाएं मशीन का बकेट लगने के कारण खंडित भी हो गई हैं. सुबह जब लोगों ने तालाब में मूर्तियों को पड़ा देखा तो पूजा अर्चन का दौर भी शुरू हो गया. बाद में मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और हिंडोरिया तहसीलदार को दी.

सुरक्षा और एतिहात के तौर पर प्रतिमाओं को उठवाकर जागेश्वर नाथ मंदिर के बगीचे में रखवा दिया गया है. प्राकृतिक विभाग के सर्वेयर शिवम दुबे ने बताया कि यह मूर्तियां कलचुरी कालीन की हैं. जो 11वीं सदी की हैं. इन प्रतिमाओं को ब्रैकेट स्टोन कहा जाता है. महलों और बड़े-बड़े मंदिरों के बाहर चौखट के बाजू से जो नक्काशी करके उनमें प्रतिमाएं बनाई जाती थी उन्हें ब्रैकेट स्टोन कहा जाता है. प्रथम दृष्टया यह वही प्रतिमाएं प्रतीत हो रही हैं. गौर तलब है कि दमोह जिले में कलचुरी कालीन राजाओं का शासन 10वीं एवं 11वीं साड़ी के आसपास था उसे समय कलचुरी राजाओं ने दमोह जिले में बड़ी पैमाने पर मंदिरों और पुराने किलो का जीर्णोद्धार कराया था. जिसमें कलचुरी काल की झलक दिखाई देती है. दमोह जिले के नोहटा में प्रसिद्ध नोहलेश्वर मंदिर, कोड़ल का प्रसिद्ध शिव मंदिर, बरी कनोरा का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर एवं अन्य कई मंदिर कलचुरी काल में बनाए गए थे.


More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो