मार्च 19, 2026

संस्कृति मंत्री के क्षेत्र में साढ़े चार लाख रुपए की लूट, कट्टा की नोक पर दिया घटना को अंजाम

पीड़ित बैंक मैनेजर

अज्ञात लुटेरो ने बैंक के कर्मचारी से दिनदहाडे कटटा अडाकर लूटे साढे लाख रूपए

दमोह. दिनदहाड़े एक युवक से करीब साढे चार लाख रुपए की लूट कर ली गई. मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है. बावजूद इसके कई घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई.
पुलिस भले ही अपनी पीठ कितनी ही क्यों न थपथपाले लेकिन दमोह जिले में सच्चाई यही है कि अपराधियों के हौसले कम नहीं है. उन्हें अपराध करने से पुलिस का कोई डर नहीं लगता है. ऐसा ऐसा ही एक ताजा मामला जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आया है. बताया जाता है की तारादेही तिगडडा के पास मुन्ना चौधरी के गोदाम के सामने लगभग 4 बजे एक युवक हरेन्द्र सिंह ठाकुर 22 वर्ष निवासी हिन्डोरिया के साथ कटटा अड़ाकर साढे 4 लाख रूपए मोटर साईकिल सवार दो लोगो ने दिनदहाडे लूट लिए गए। हरेन्द्र ने बताया है कि मै कोटा बैंक में प्रबंधक हूं. बैंक का ऑफिस मुन्ना चौधरी की गोदाम के सामने खुला हुआ है। साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र के समूहों को बैंक के माध्यम से कर्ज वितरण किया जाता है। जिसकी लगभग 40 ग्रामों की 4 लाख 51 हजार 130 रूपए वसूली की गई थी। उसी रकम को बैग में लेकर मैं एसबीआई बैंक में जमा करने मोटर साईकिल से जा रहा था। लेकिन जैसे ही मोटरसाईकिल पर बैठकर निकला तो दो लोग मुंह में कपड़ा बांधकर मोटर साईकिल पर नगर की ओर से मेरे पास आए और कटटा अड़ाकर मेरा रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। हालाकि बैंक के आफिस में लगे सीसीटीव्ही में लूट की वारदात कैद हो गई. घटना के जारी हुए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. हरेन्द्र के साथी राकेश तिवारी ने बताया है कि पुलिस ने वारदता का आवेदन लिया है। हम लोग फिर दर्ज करने के लिए कई घंटे तक थाने में बैठी रहे लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया हम लोग थाने में बैठे हुए है। वहीं इस मामले में टीआई फेमिदा खान ने कहा कि लूट के मामले के मे एफआर दर्ज किए जाने के कार्रवाई की जा रही है. वही इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक स्रोत कीर्ति सोमवंशी को अवगत कराया गया और उनसे पूछा गया कि फिर क्यों नहीं हुई है इस पर उनका कहना था कि फिर दर्ज की जाएगी. गौर तलब है कि दमोह जिले से दो विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री हैं, और जिस तेंदूखेड़ा क्षेत्र में यह घटना हुई है उसी के जबेरा विधानसभा से धर्मेंद्र लोधी प्रदेश सरकार में संस्कृति मंत्री हैं. जब मंत्री के क्षेत्र में ही घंटों तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तो अंदाजा लगा सकते हैं कि बाकी जगह है क्या हाल होगा.

Message Us on WhatsApp