मार्च 17, 2026

गौंगपा प्रत्याशी ने लिखवाया “मायावती” का नाम, तो बसपा ने दर्ज कराई शिकायत…देखें वीडियो

दमोह। जबेरा से गौंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बसपा ने बिना अनुमति के पार्टी प्रमुख की फोटो और उनका चिन्ह इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
दमोह में चुनावी दंगल के बीच बहुजन समाज पार्टी में मतभिन्नता का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें पार्टी प्रमुख ने गौंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन स्वीकार किया है लेकिन अब उन्हीं के जिला स्तर के पदाधिकारी गौंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगा रहे हैं । दरअसल भाजपा से बगावत कर गौंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ रहे जबेरा जनपद अध्यक्ष विनोद राय के विरुद्ध एक शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बहुजन समाज पार्टी द्वारा की गई है। बहुजन समाज पार्टी ने आज पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी को एक ज्ञापन सौंपकर गौंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी विनोद राय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि 56 जबेरा से बहुजन समाज पार्टी का कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। न ही पार्टी के द्वारा किसी भी दल के प्रत्याशी को समर्थन या उसके पक्ष में आधिकारिक घोषणा की गई है। गौंडवाना पार्टी के तथाकथित प्रत्याशी विनोद राय के द्वारा भ्रामक प्रचार प्रसार सामग्री जिसमें स्वयं का चित्र छपवाने के अलावा गौंडवाना गणतंत्र पार्टी का बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी होने का उल्लेख किया गया है। विनोद राय के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में अपनी प्रचार प्रसार में मुद्रित दिव्या ज्योति फ्लेक्स के माध्यम से मतदाताओं को भ्रमित कर अवैध एवं भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जिसके प्रचार प्रसार की सामग्री का पंपलेट शिकायत पत्र में संलग्न है। विनोद राय के द्वारा प्रकाशित किए गए पम्पलेट की अनुमति राष्ट्रीय स्तर, प्रादेशिक स्तर या जिला इकाई स्तर पर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी से लिखित में नहीं ली गई है। इस तरह से पंजीकृत चिन्ह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का चित्र लगाकर षडयंत्र पूर्वक प्रचार प्रसार की गतिविधियों की जा रही हैं। यह दंड संहिता के तहत संगेय अपराध की श्रेणी में आता है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

तो मायावती ने ये क्यों कहा

इस ज्ञापन के विपरीत पिछले सप्ताह जब बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती पथरिया में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करने पहुंची थी तो उन्होंने अपने भाषण में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया था कि मध्य प्रदेश में गौंडवाना गणतंत्र पार्टी को छोड़कर किसी भी पार्टी से हमारा कोई गठबंधन नहीं है। उनकी इस भाषण से यह बात साफ हो गई की बसपा और गौंडवाना पार्टी का गठबंधन है। लेकिन अब इस गठबंधन को किस आधार पर पार्टी के ही नेता अवैधानिक बता रहे हैं यह समझ से परे है।

Message Us on WhatsApp