मार्च 17, 2026

कांग्रेस की जनसंपर्क रैली में उमड़ा हुजूम, मतदान से पहले बदली चुनावी तस्वीर

दमोह। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आज जनसंपर्क और विशाल रैली निकाली गई। इस रैली ने चुनाव की तस्वीर बदल दी है। इसके बाद भाजपा की परेशानी बढ़ गई है।
कभी गुटबाजी का शिकार रही कांग्रेस और खेमों में बटे कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज दीपावली पर्व के दौरान दमोह विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के पक्ष में एक जुटता के साथ जिस तरह कांग्रेस ने रैली निकालकर जनसंपर्क किया, इसने चुनाव की पूरी तस्वीर पलट दी है। लंबे अरसे के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और बिना किसी गुटबाजी के एक बैनर तले प्रचार पर निकले। प्रत्याशी अजय टंडन और जिला अध्यक्ष रतन चंद्र जैन ढोल नगाड़ों के साथ सभी नेताओं को साथ लेकर जब बाजार में निकले तो हर तरफ केवल लोगों की निगाहें कांग्रेस की रैली और जनसंपर्क पर टिक गई। कई वर्षों के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि इस बार बड़ी संख्या में नौजवान युवतियां और महिलाएं भी प्रचार के लिए सामने आई हैं। सैकड़ो लोगों की भीड़ जब एक साथ बाजार में पहुंची तो लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि अब कांग्रेस को विजय श्री का वरण करने से रोकना भाजपा के लिए बहुत मुश्किल है। कांग्रेस ने बाजार के दिन लोगों के दिलों को जीतने का प्रयास किया और अजय टंडन के पक्ष में कांग्रेस को वोट करने के लिए मतदाताओं से अपील की।

श्री टंडन अपने हजारो सर्मथको के साथ झंडा बैनर लिए पारंपरिक शेर नृत्य, ग्वाल नृत्य, ढ़ोल धमाको के साथ पदयात्रा करते हुए बस स्टेण्ड से घंटाघर पर गांधी प्रतिमा पर एवं अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पाहार करते प्रचार पर निकले। रैली बैंक चौराहे से नवजागृति स्कूल पहुंची। इस दरम्यान लोगो ने फूलमालाओ जगह जगह स्वागत किया। इस अवसर पर रंजीता गौरव पटेल, तेजीराम रोहित, सतीश जैन, संजय चौरसिया, सुषमा विक्रम सिंह, राजेश तिवारी, गुड्डू तिवारी, कोमल अहिरवार, बेलु त्रिवेदी, निधि श्रीवास्तव, मानक पटेल, मनीषा दुबे, रूद्रप्रताप सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, भूपेन्द्र आजवानी, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, शिवम राय, राशु चौहान, आशीष पटेल, अजय सरवरिया, अनिल जैन, अजय जाटव सहित जिले के समस्त मंडलम सेक्टर कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp