
दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।
जिले के हटा थाना क्षेत्र के भिड़ारी टपरियन ग्राम मैं एक दर्दनाक हाथ से ने दो लोगों की जान ले ली इसे हादसा कहे या फिर बिजली विभाग की लापरवाही। दरअसल खेत में सुहागरानी पत्नी कुसुम यादव उम्र 45 वर्ष एवं पिंकी पत्नी अशोक यादव उम्र 30 मवेशियों के लिए चारा लेने खेत गई थी वह जब चारा काट रही थी इस दौरान उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन गिर गई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास चारा काट रही अन्य महिलाओं ने जब घटना देखी तो वह सहम गई हाई टेंशन करंट लगने से दोनों महिलाएं बुरी तरह से गई थी। इस बात की खबर जैसे ही ग्रामीणों को लगी वह दौड़कर मौके पर पहुंचे और किसी तरह बायर अलग करके दोनों महिलाओं को उठाकर हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गुसाईं परिजनों एवं ग्रामीणों ने चक जाम कर दिया मामले की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन परिजन इस मांग पर अड़ गए की घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। गुसाईं ग्रामीण बिजली कंपनी कार्यालय भी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो