
दमोह। सावन के पवित्र महीने में एक बार फिर देवी देवताओं के दूध और जल पीने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मंदिरों में भीड़ लगना शुरू हो गई है।
भारतीय संस्कृति चमत्कारों से भरी पड़ी है। यहां पर जब तब कोई न कोई ऐसी प्रत्यक्ष चमत्कार होते रहते हैं। आम जनमानस का झुकाव धर्म की तरफ बढ़ जाता है। ताजा मामला विवेकानंद कॉलोनी में स्थित मंशापूर्ण नर्मदेश्वर मंदिर का है। यहां स्थित भगवान श्री गणेश और नंदी की प्रतिमाएं दूध और जल ग्रहण कर रही हैं। यह खबर फैलते ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। बताया जाता है कि जब रोज की तरह सुबह-सुबह भगवान को जल अर्पण करने पहुंचे तब किसी ने ध्यान दिया कि जो जल भगवान गणेश को अर्पित किया जा रहा है वह जल सूंड के पास से गायब हो रहा है। इसके बाद लोगों ने चम्मच में दूध और जल भरकर गणेश जी को पिलाने लाने के लिए मुंह में लगाई तो चम्मच खाली हो गई। इसके बाद एक-एक करके सभी प्रतिमाओं को दूध और जल पिलाया गया तो वह गायब हो गया। यह ख़बर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई। नर्मदेश्वर मंदिर में यह क्रम काफी देर तक चलता रहा। भक्त इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं।
महाकाली चौराहा से नर्मदेश्वर मंदिर पहुंचे रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश सोनी का कहना है की भगवान की सभी प्रतिमाओं के दूध और जल ग्रहण करने की स्थिति को देखकर लोग हतप्रभ हैं। यह भगवान का चमत्कार है। सावन के महीने में चमत्कार लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र बना हुआ है। विवेकानंद कॉलोनी में ही रहने वाले एक अन्य श्रद्धालु ने बताया कि जब उन्हें किसी ने बताया कि मंदिर में गणेश जी और नंदी भगवान जल और दूध पी रहे हैं तो वह भी नहा धोकर मंदिर पहुंच गए। उन्होंने भी अपने हाथ से दूध और जल पिलाया। एक-एक करके सभी प्रतिमाओं को जल अर्पण किया गया तो सब ने जल पी लिया। भगवान का यह चमत्कार देखकर हम सभी हतप्रभ हैं। मंदिर दर्शन करने पहुंची एक अन्य महिला ने भी कहा उनके हाथ से भगवान ने जल और दूध ग्रहण किया है। यह पहला अवसर नहीं है कि जब इस तरह का वाक्या सामने आया है। पिछले वर्ष भी मंदिरों में भगवान के जल ग्रहण करने का मामला सामने आया था। उसके कुछ वर्ष पहले भी भगवान के श्री विग्रह ने जल ग्रहण किया था।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो