मार्च 17, 2026

दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर रफ्तार का कहर, ट्रॉला ने ली दो की जान

दमोह। दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जबलपुर रैफर किया गया है।
तेज रफ्तार के कहर के कारण आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोग बेमौत मर रहे हैं। पिछ्ले 3 दिन में यह दूसरा मौका है जब 2 लोगों की जान रोड एक्सीडेंट में चली गई। आज बारिश के दौरान एक बार फिर एक ट्राला और बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर के कारण 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया है। बताया जाता है आज खराब सड़क पर रिमझिम बारिश के बीच रफ्तार का कहर सामने आया है। सिंग्रामपुर के जंगल में धबालेन के पास 18 ने चक्का ट्रॉला ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। ट्रॉला दमोह से जबलपुर की ओर जा रहा था। वहीं बाइक सवार जबेरा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर नीचे खाई में फंस गया। जिससे ट्रॉला को आगे ले जाने के अवसर चालक को नहीं मिला। वह खुद मौका पाकर फरार हो गया। वाहन की चपेट में आए लहूलुहान बाइक सवार सड़क पर पड़े तड़पते रहे। जिससे उनके सिर से काफी मात्रा में रक्त स्राव होने हो गया। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाद में हंड्रेड डायल और 108 के पहुंचने पर इनको जबेरा के अस्पताल भेजा गया। वहां दूसरे ने भी प्राण त्याग दिए। एक्सीडेंट के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग जाने से जाम के हालात निर्मित हो गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल जाम खत्म करा कर दमोह जबलपुर रोड पर आवाजाही को शुरू कराई। दुर्घटना में मृतकों की पहचान सूरज पुत्र मुन्ना ठाकुर सिंग्रामपुर, भल्लू पुत्र कंछेदी झारिया सिंग्रामपुर के रूप में हुई है। घायल शिवराज पुत्र अरविंद उम्र 24 वर्ष को जबलपुर रैफर कर दिया गया है। मौके पर सिंग्रामपुर जबेरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना की सूचना लगने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना रहा। बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ ही देर पहले यह तीनों बाइक सवार युवक सिग्रामपुर से निकले थे। लेकिन 3 किलोमीटर आने के बाद ही हादसे का शिकार होकर इनमें से दो की मौत हो गई। गौरतलब है कि 3 दिन पहले ही इसी हाईवे से बनवार जाने वाली सड़क पर पुलिस के बाहर से दुर्घटनाग्रस्त हुई एक बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया था बाद में पुलिस ने बनवार चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा को सस्पेंड कर दिया था।

Message Us on WhatsApp