मार्च 17, 2026

विधायक अजय टंडन दसवीं में हो गए थे फेल, पेपर लीक मामले में किया खुलासा

दमोह। दमोह विधायक अजय टंडन एक बार फेल हो चुके हैं। जबकि उनके चाचा प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। इस बात का खुलासा उन्होंने वर्तमान समय में पेपर लीक आउट मामले में शिवराज सरकार को घेरते हुए किया।
दमोह विधायक अजय टंडन एक बार कक्षा दसवीं में फेल हो चुके हैं। जबकि वह चाहते तो नकल करके या फिर प्रशासन पर दबाव बनाकर पास हो सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस बात का खुलासा खुद विधायक अजय टंडन ने प्रेस वार्ता में किया। उन्होंने विधायक कार्यालय में कहा कि यह सब क्या हो रहा है। प्रदेश सरकार पेपर सुरक्षित नहीं रख सकते तो जनता को कैसे सुरक्षा दे पाएंगे। ये क्या देश चलाएंगे। उन्होंने हाल ही में पर्चा दसवीं का पर्चा लीक होने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरते हुए कहा कि आखिर पेपर कैसे लीक हो रहे हैं। उन्हें कौन लीक कर रहा है। पेपर लीक करने वाले वही शिक्षक, वही केंद्र के प्रमुख हैं जो परीक्षा करवा रहे हैं। श्री टंडन ने कहा कि कुछ समय पीछे जाइए तो मैं आपको बताना चाहता हूं यह जो अजय टंडन यहां पर बैठा है वह कक्षा दसवीं में फेल हो गया था जबकि मेरे चाचा प्रभु नारायण प्रदेश सरकार में मंत्री थे। यदि मैं चाहता तो नकल कर सकता था। लेकिन उस समय इतनी कड़ी व्यवस्था होती थी कि यदि नकल करता तो पकड़ा जाता। मेरे चाचा ने मेरा फेल होना मंजूर किया, लेकिन प्रशासन पर दबाव बनाकर पास करवाना नहीं।
श्री टंडन यहीं नहीं रुके उन्होंने कुछ भी हो सकता है पैसा दीजिए और आपको कक्षा की पास की मार्कशीट चाहिए आपको घर बैठे मिल जाएगी उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज से पर्चा लीक हो सकता है तो फिर कुछ भी हो सकता है। प्रभारी मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कायदे से तो शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत को मंत्रीमंडल से निकाल देना चाहिए। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और न वह ऐसा कर सकते हैं। युवा नीति पर बात करते हुए अजय टंडन ने कहा कि ये शिवराज सिंह चौहान हैं कुछ भी कर सकते हैं कल के दिन यह भी कह देंगे कि हम प्रदेश के सारे युवाओं को स्विट्जरलैंड में शिफ्ट कर रहे हैं।

Message Us on WhatsApp